फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को दबा रहा प्रशासन

Mon, 09 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीयर-सोनाडीह मार्ग निर्माण को लेकर विधायक गोरख पासवान का पुतला फूंकने के मामले में आंदोलनकारियों पर मुकदमा दर्ज करने से उनमें गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील प्रांगण में धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन जनता की आवाज दबा रहा है। विधायक के इशारे पर हुई कार्रवाई से आंदोलनकारी डरने वाले नहीं हैं। मार्ग निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विभिन्न जन संगठनों की ओर से सीयर-सोनाडीह मार्ग निर्माण के लिए 23 जनवरी से तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरना के 15वें दिन बेल्थरारोड विधायक गोरख पासवान मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की।
विज्ञापन


 वार्ता विफल हो गई, जिससे क्षुब्ध आंदोलनकारियाें ने विधायक और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। मामले में एसडीएम रामानुज सिंह की तहरीर पर आधा दर्जन आंदोलनकारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। आंदोलनकारियों ने कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताया है।

जशुराम राजभर ने बताया कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन विधायक के इशारे पर प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर मुकदमा थोप अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय दिया है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि इसके पूर्व भी कई बार जनहित जनसमस्याओं को लेकर पुतला दहन की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर मुकदमा थोप लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन किया। दो टूक कहा कि जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने मांगें पूर्ण हो जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी  रखने का संकल्प जताया। धरने को भाकपा माले, भाजपा, तहसील अधिवक्ता अधिवेशन, लोक मित्र, नगर पंचायत आदि संगठनों द्वारा समर्थन दिए जाने से आंदोलनकारियों का हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें