बलिया नगर पालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हुई। सोमवार को काबीना मंत्री के कड़े रुख को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बुल्डोजर के साथ अतिक्रमण हटाने रेलवे स्टेशन पहुंचे।
ऐन वक्त पर कोतवाली पुलिस के न आने से नगर पालिका का बुल्डोजर नहीं चल सका। काबीना मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी और रामगोविंद चौधरी ने जिले के आला अफसरों की बैठक लोनिवि के डाक बंगले में दो दिन पहले ली थी।
जिसमें नगर को अतिक्रमण मुक्त करते हुए वन-वे किए जाने का फरमान काबीना मंत्री नारद राय ने जारी किया था।
इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और नगर पालिका के लोग अभियान चलाते हुए सोमवार को दलबल और बुल्डोजर के साथ रेलवे स्टेशन टाउन हाल रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। लेकिन ऐन वक्त पर कोतवाली पुलिस के न पहुंचने के कारण अतिक्रमण नहीं हट सका और बुल्डोजर वापस लौटना पड़ा।