फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढे में प्रतीकात्मक धान की रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित नौका टोला गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे में धान की रोपाई कर विर? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बैरिया मांझी मार्ग पर नवका टोला में बने बड़े-बड़े गड्ढों में धान रोप कर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध जताया।
विज्ञापन

क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर बीते छह वर्षों मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके इस मार्ग से आने-जाने वाले कई गांवों के लोग चोटिल हो चुके हैं। इससे तंग आकर रविवार को क्षेत्र के सपा नेता ओमप्रकाश यादव लालू द्वारा अपने साथियों के साथ एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित नवका टोला गांव के समीप मार्ग पर गड्ढे के पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया गया। सपा नेता ने कहा कि हम लोग इस मार्ग को बीते छह वर्षो से इसी स्थिति में देखते चले आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश व केंद्र दोनों जगह एक ही दल की सरकार है। जनपद के कई विधायक इस सरकार में कई मंत्री हैं तो पूर्व सांसद व वर्तमान सांसद भी इसी मार्ग के निकट के रहने वाले हैं। इसके बावजूद यह मार्ग अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है और आए दिन जनता इसका दंश झेल रही है। इस मौके पर विवेक तिवारी बागी, संदीप त्यागी,भूपेंद्र गोलू, विखल यादव, मनोज, अरविंद यादव यदुवंशी, राहुल यादव, संदीप तिवारी, सागर यादव, विशाल यादव, गोलू यादव, शनि, ब्रजेश यादव, मनीष यदुवंशी, गोलू राज, दीपू यादव, रवि यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें