फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपति

विज्ञापन
जेएनसीयू के नवागत कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला। - फोटो : जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
बलिया। प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला, हेड, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय को जेएनसीयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 20 मई को नियुक्ति के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए तैनात किया गया है। नए कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने के बारे में विश्वविद्यालय में कोई सूचना नहीं है। जेएनसीयू के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता का कार्यकाल 15 मई को समाप्त हो गया था। राज्यपाल की तरफ से उनके कार्यकाल का विस्तार इन शर्तों के साथ किया गया था कि नए कुलपति की नियुक्ति तक वे कार्यभार देखते रहेंगे। इसी बीच एक पैनल में प्रो. संजीत कुमार गुप्ता लखनऊ भी गए हुए थे।
उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि संभवत: कार्यकाल बढ़ दिया जाएगा। प्रो. संजीत कुमार ने अपने कार्यकाल में जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ प्रशासनिक भवन व विश्वविद्यालय कैंपस में मंदिर का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें