फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाताधारक से 30 हजार की साइबर ठगी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत के बहादुरगंज निवासी सुजीत कुमार गुप्ता के खाते से 30000 जालसाजी करने निकाले के मामले में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में बैंक प्रबंधन से बातचीत की है। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि मामले की विभागीय जांच चल रही है और 90 दिनों के भीतर धनराशि वापस आने की पूरी संभावना है। खाताधारक के खाते से आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिये अवैध निकासी की गई है। रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और बैंक मैनेजर सौरभ त्रिपाठी व बैंककर्मी मनीष ओझा से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित खातों को फ्रीज कराने और दोषियों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें