गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर में निकाली गई बड़ी प्रभात फेरी के दौरान सिर पर
बलिया। सिखों के दसवे गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव बृहस्पतिवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा रोड स्थित गुरु दरबार से विराट शोभा यात्रा निकाली।
गुरु दरबार से निकाली गई शोभायात्रा कासिम बाजार चौराहा, टॉउन हाल,स्टेशन रोड, उमाशंकर सेनानी चौराहा, शहीद पार्क चौक आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए पुन: गुरु दरबार पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में पंज प्यारों से पहले समुदाय की महिलाएं सड़क पर झाडू लगाते हुए चल रही थीं। वहींए नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर के बच्चे झांकी के साथ आगे-आगे चल रहे थे।
बरेली से आई सरदार इंद्रपाल सिंह की गतका पार्टी के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिए। शोभायात्रा के स्वागत के लिए टाउन हाॅल रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्टाॅल लगाकर सामाज सेवियों ने लोगों को चाय पिलाई। इसके बाद स्टेशन रोड पर शोभायात्रा के पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से स्टाॅल लगाया गया था। इसके साथ परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने पंज प्यारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने शोभायात्रा में शामिल महाराज के दीवान की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।