फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड महासभा का प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिल रखी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मंगलवार को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों धरना के दौरान जिलाधिकारी ने दस दिनों के अंदर जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक गोंड समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सिर्फ दस दिनों या पांच दिनों के अंदर जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस तरह से जिला प्रशासन की वादाखिलाफी से गोंड समाज के लोग आजिज आ चुके है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में रघुनाथ गोंड, हरेंद्र गोंड, हीरालाल गोंड, प्रदीप गोंड, संजय गोंड, जितेंद्र गोंड, मन्नू गोंड, कुलदीप गोंड, सुुनील गोंड, ओमकार गोंड, मुरलीधर गोंड, सुग्रीव गोंड, संतोष गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें