भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चिऊटापुर गांव में सोमवार की रात घर की चहारदिवारी फांदकर चोर 92 हजार नकदी के साथ लाखों के गहने चुरा ले गए। सुबह नीद खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के चिउटापुर गांव में चन्द्रिका यादव के परिवार के सभी सदस्य सोमवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। रात में चोर चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गए और बक्से आदि में रखा गया 92 हजार रुपये नकदी के साथ उनकी लड़की के पांच थान व पत्नी के दो थान गहने चुरा ले गए। जिस समय चोर घर में चोरी कर रहे थे उस दौरान घर की एक औरत की नींद खुली थी आवाज सुनकर उठी, लेकिन बच्चों द्वारा बातचीत करने की बात सोचकर नजरअंदाज कर गई और अपने फिर सो गयी। सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो कमरे में सामान को बिखरा हुआ देखा। जब बक्सा आदि देखा तो उसमें रखे गहने गायब थे। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।