फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से फरार कैदी चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चोरी और हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्घ बंदी बेचू राम सोमवार की रात रोशनदान की सरिया काटकर जेल की दीवार फांदते हुए भाग गया था। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह जेल प्रशासन को गिनती के दौरान हुई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित कर दी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचू राम पुत्र ढोड़ा राम पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पांच जून 2018 से जेल में निरुद्घ था। सोमवार को कोर्ट में पेशी से लौटा बेचू रात में बैरक के अंदर के रोशनदान में लगे लोहे के सरिया को काटा और जेल की 20 से 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गया था। मंगलवार की सुबह जेल प्रशासन को मामले की जानकारी तब हुई, जब वह प्रतिदिन की भांति कैदियों की गिनती की। इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस मामले में बेचू के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की। इसके बाद गठित टीम कार्रवाई के लिए जुट गई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
डीआईजी ने कैदी-बंदी व बंदीरक्षकों से की पूछताछ
बलिया। चोरी और हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्घ बंदी बेचू राम के जेल से भागने की जानकारी होते ही डीआईजी गोरखपुर रेंज डा. रामधनी मंगलवार को जनपद में पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। बुधवार को भी डीआईजी ने जेल में घटना स्थल की गहनता से जांच की। इसके बाद बैरक में मौजूद कैदियों व बंदीरक्षकों से घटना के बारे में पूछताछ की। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। रिपोर्ट सौंपने के बाद ड्यूटी पर तैनात बंदीरक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें