फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल को बनाया भूसा गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के बुढ़ऊ गांव के सरकारी स्कूल में भूसा रखने का गोदाम बना हुआ है। बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए प्राथमिक विद्यालय में भूसा रखने का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यवाही के नाम पर महज विभाग द्वारा खेल चलता रहा हैं। खानापूर्ति की जाती हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में सुधार और विद्यालयों को हाईटेक बनाकर इससे बच्चों को जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इंग्लिश मीडियम के प्राथमिक स्कूल भी खोले जा रहे हैं ताकि बच्चों को कांवेट स्कूल जैसी सुविधाएं मिल सके। इन सबके बीच प्राथमिक विद्यालय की ऐसी हालत की भी तस्वीर सामने आ रही है, जो बेसिक शिक्षा विभाग के दावों को पोल खोल देती हैं। ताजा मामला शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के बुढ़ऊ गांव का है। यहां सरकारी स्कूल में भूसा रखने का गोदाम बना हुआ है। बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए प्राथमिक विद्यालय में भूसा रखने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूलों के क्लास रूम भूसे से भरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीएसए शिव नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें