फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुजारी को बंधक बना मंदिर से चांदी का नाग और छतरी चोरी

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के लखनेश्वरडीह ​स्थित मंदिर से इसी चांदी के सांप और अन्य सामानों की हुई चोरी। जाग
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल लखनेश्वर डीह किला स्थित प्रसिद्ध बाबा लखनेश्वरनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार की की देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने मंदिर के पुजारी हृदयनाथ पांडेय को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और शिवलिंग पर विराजमान करीब एक किलो 800 ग्राम वजन का चांदी का नाग तथा चांदी की छतरी चोरी कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर रात तीन नकाबपोश बदमाश मंदिर की चहारदीवारी फांदकर परिसर में दाखिल हुए। वहां मौजूद पुजारी हृदयनाथ पांडेय को बदमाशों ने पहले अपने कब्जे में लिया। विरोध और शोर मचाने से रोकने के लिए उन्हें रस्सी से बांध दिया और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश गर्भगृह में पहुंचे और शिवलिंग पर चढ़े चांदी के नाग तथा छतरी को उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी होने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर की गई चोरी से लोगों में गहरी नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान कर चोरी गए आभूषण बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें