फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष हरिकेश सिंह और मंत्री आलोक रंजन को निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। प्रशासन ने हड़ताली लेखपालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार यादव ने तहसील के पांच लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम यादव ने बताया कि प्रशासन ने पूर्व में 60 लेखपाल को हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके पूर्व कार्य पर नहीं लौटने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरिकेश सिंह और मंत्री आलोक रंजन को निलंबित किया जा चुका है। इस क्रम में गुरुवार को देर शाम एसडीएम ने लेखपाल रामसिंगार राम, उदित नारायण, मनीष वर्मा, अच्छेलाल और प्रेम कुमार शर्मा को डीएम के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन के इस कार्यवाही से हड़ताली लेखपालों में अफरा-तफरी की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि लेखपालों के हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज बाधित हो गया है। छात्रों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के अलावा भूमि संबंधी कार्य ठप हो गया है। प्रशासन के नोटिस के बावजूद कार्य पर नहीं लौटने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

-
आज सुबह से शाम तक विद्युत रहेगी ठप
बेल्थरारोड। रेल लाइन के ऊपर विद्युतीकरण के चलते विद्युत उपकेंद्र रजईपुर से संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति 28 दिसंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी विद्युत एसडीओ अजय मिश्र ने देते हुए बताया और पशुहारी और रजईपुर के बीच रेल लाइन के ऊपर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें