फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रामीण क्षेत्र से रोडवेज बसें चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत यूपीएसआरटीसी की तरफ से तेजी से बसें चलाई जा रही हैं। जिले में बेल्थरारोड, लक्ष्मणपुर व रेवती से संचालन शुरू हो गया है। परिवहन निगम की तरफ से 34 बसों को विभिन्न क्षेत्रों से चलाने की योजना है। इसके लिए आवेदन भी मांगें गए हैं। अभी तक 10 वाहन का चलाने के लिए आवेदन निगम को मिला है। इसमें प्रमुख रूप से जय प्रकाश नगर, इब्राहिम पट्टी, भरौली समेत दूर के ब्लाक व तहसील तक चलाने की योजना है। इसके लिए संकरी सड़कों व गांवों के मार्गों को ध्यान में रखते हुए 15 से 28 सीटर मिनी बसों का उपयोग किया जाएगा। सहायक संभागीय अधिकारी महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निजी क्षेत्र के मिनी बसों को अनुबंधित करके सभी ब्लॉक मुख्यालयों को जिला मुख्यालय तक रोडवेज बसों से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

फिलहाल तीन स्थलों से संचालन किया जा रहा है। एक बस पूरी तरह से तैयार हो गई है। उसे जल्द ही भागलपुर की सीमा से चलाया जाएगा। दूर गांव गांवों को चिह्निांकन कर लिया गया है। बसों को रूट मैप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें