फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, 23 तक कर सकते हैं आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत आवासीय भूमि व भवन के निर्माण की न्यूनतम दर के साथ ही साथ वाणिज्यिक भवन, व्यवसायिक प्रतिष्ठान के लिए कॉरपोरेट एरिया प्रति वर्ग मीटर का मूल्य में वृद्धि की तैयारी है। इसके अलावा कृषि भूमि, वार्डवार मोहल्ला, मौजा व परगनावार न्यूनतम दरों का निर्धारण भी एक अगस्त से लागू किया जाना है।
विज्ञापन

इसकी जानकी देते हुए एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची की निर्धारित दरों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो 17 से 23 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उप निबंधक कार्यालय या अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के कार्यालय में दे सकते हैं। बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गई है, जो जनपद के सभी उप निबंधक कार्यालयों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें