फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस परीक्षा की तैयारियां तेज, रहेगी मेडिकल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में आगामी 08, 09 एवं 10 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रहे। ड्यूटी में लगाए गए जाने वाले सभी कर्मचारियों की केवाईसी कराई जाएगी। इस बार नोडल अधिकारियों द्वारा परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ठंडे पानी एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ओआरएस घोल उपलब्ध रखने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें