फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भरौली के लोगों ने बंद कराई आपूर्ति तो लक्ष्मणपुर वाले पहुंचे उपकेंद्र, हुई बहस

विज्ञापन
अघो​षित विद्युत कटौती के विरोध में विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर परिसर में धरना पर बैठे उपभोक्ताओं स
विज्ञापन
बलिया/ नरही। नरही के उपकेंद्र वसंतपुर पर शुक्रवार को भरौली और लक्ष्मणपुर फीडर से जुड़े गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। इससे माहौल गरमा गया। दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने ढाई से तीन घंटे तक जमे रहे। हालात बेकाबू होते इससे पहले ही एसडीओ लक्ष्मण मिश्रा, कैथवली जेई विपिन सिंह ने मामले को शांत कराया। आश्वासन दिया कि 3-4 दिनों में इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल विद्युत उपकेंद्र वसंतपुर से भरौली और लक्ष्मणपुर फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को भरौली फीडर के 15 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। 30 घंटे से ज्यादा समय तक कटौती होने से नाराज लोग गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणि राय के साथ वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से भरौली फीडर को जोड़ने की मांग करते रहे।
उधर उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मणपुर फीडर के उपभोक्ताओं को जब बिजली कटौती की जानकारी हुई तो वह भी बड़ी संख्या में उपकेंद्र पर पहुंच गए। लक्ष्मणपुर फीडर से जुड़े पिपरा कलां गांव निवासी विजय सिंह बागी, छांगुर सिंह,कुश प्रताप सिंह,आकाश सिंह,अनीस सिंह, अभिषेक उपाध्याय,रमित सिंह,श्मामकुमार राय भी वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे। वह मांग करने लगे कि 10 एमवीए से लक्ष्मणपुर फीडर को न हटाया जाए। इसके बाद दोनों तरफ से लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर एसडीओ लक्ष्मण मिश्रा, कैथवली जेई विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सूझबूझ से मामला शांत कराया। आश्वासन दिया कि 3-4 दिनों में इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। भरौली फीडर से जुड़े गांवों के सुमंत राय, कमलेश राय, अंजनी कुमार राय, कृष्णा नंद पाण्डेय, दिवाकर,विनित राय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें