फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ से बचाव की तैयारी ,15 मई तक सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। इसमें डीएम ने आपदा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाढ़ खंड बलिया के अधिशासी अभियंता ने वर्तमान में चल रही सुरक्षा परियोजनाओं और तैयारियों का खाका पेश किया। डीएम ने कहा कि समय रहते बचाव कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। एडीएम अनिल कुमार को निर्देश दिया कि 15 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर सभी संबंधित विभागों की समन्वय बैठकें सुनिश्चित की जाएं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए गए। पशुओं के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए जल निगम को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। निर्देश दिए कि राहत सामग्री की उपलब्धता, नाविकों की सूची और गोताखोरों की तैनाती समय से कर ली जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें