फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज 42 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में आज यानि रविवार को होने वाली यूपी टीईटी कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिय। इस दौरान परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों ने सीटिंग प्लान आदि की लिस्ट चस्पा कराई ताकि परीक्षा के दिन अभ्यार्थियों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रिजेश मिश्रा ने बताया कि जिले में 42 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें करीब प्राइमरी संवर्ग में 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अथ्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले को चार जोन तथा 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 20 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। बताया कि इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटजिक मजिस्ट्रेट व एक पर्यवक्षेक भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास के साइबर कैफ, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट पर बैन रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू अफसर पूरी तरह से नजर रखेंगे और केंद्रों पर सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
-----
पहली पाली 10 और दूसरी पाली 2.30बजें
यूपी टीईटी की परीक्षा की पहली पाली आज यानि रविवार को सुबह 10.30 बजे से आरंभ होकर दिन के 12बजे तक चलेंगी, जिसमें करीब 25134 अभ्यार्थी भाग लेगें। जबकि दूसरी पाली दिन के 2.30 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगी, जिसमें 15646 अभ्यार्थी भाग लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें