फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल गई लड़की तो गर्भवती होने का हुआ खुलासा, पंचायत के बाद प्रेमी से कराई शादी, मंदिर में विवाह देखने उमड़ी भीड़

Wed, 24 Nov 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

युवक के पिता वर्तमान में दूसरे राज्य में हैं और मौके पर रिश्तेदार एवं गांव के प्रधान की मौजूदगी में जयमाल कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में चौकिया मोड़ क्षेत्र के अखोप चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार की शाम गर्भवती प्रेमिका और प्रेमी के विवाह को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान वर-वधू पक्ष से दोनों गांव के जनप्रतिनिधि और परिजन मौजूद रहे। लोगों ने खूब सेल्फी ली जिसका विडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


युवक के पिता वर्तमान में दूसरे राज्य में हैं और मौके पर रिश्तेदार एवं गांव के प्रधान की मौजूदगी में जयमाल कराया गया। युवक का अपने रिश्तेदार के यहां आने-जाने के दौरान स्वजातीय परिवार की लड़की से प्रेम हो गया। इस बीच पट्टीदार से मारपीट के मामले में प्रेमिका अपने माता-पिता और भाई के साथ जेल चली गई।

जेल में जांच के दौरान ही परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो सभी के होश उड़ गए। जेल से बाहर आते ही दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। सोमवार को अंतत: दोनों परिजनों के बीच आपसी सहमति से शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें