फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिढंग से मुसलमान बंधुओं ने अदा की जुमे की नमाज-

विज्ञापन
रतसर कस्बा में सीएए के प्रति पंपलेट बाट कर जागरूक करती पुलिस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल अमनचैन बरकरार रखने की अपील की। वहीं अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आमजन में सीएए पंफलेट बांट कर जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर में सुरक्षा के मद्देनजर विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सीओ सदर चंद्रशेखर सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। उधर, गुदरी बाजार स्थित पुरानी मस्जिद, बहेरी, उमरगंज, परमंदापुर, काजीपुरा, राजपूत नेउरी में स्थित मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा यातायात पुलिस व खुफिया विभाग भी सादे वेश में तैनात रही। जबकि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार आदि चक्रमण करते रहे।
बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से उभाव पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह और चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने नगर क्षेत्र के मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजियों से वार्ता कर शांति की अपील की। थानाध्यक्ष ने कानून को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से लोगों को आगाह करते हुए संयम और शांति का वातावरण स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरपुर नगर के साथ ही आसपास के इलाकों में डीएम व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चक्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मस्जिदों के आसपास के अलावा नगर क्षेत्र में पर्चा बांट सुरक्षा और नागरिकता संशोधन बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, नागरिकता छीनने के लिए नहीं। इस कानून से कोई भी भारतीय हिंदू या मुसलमान प्रभावित नहीं होगा। देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं। लेकिन इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें