मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधर?
- फोटो : BALLIA
मनियर। फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबाल चैलेंज कप प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को ग्रुप बी के सेमीफाइनल फाइनल मैच गोरखपुर व सोनपा बक्सर बिहार के बीच खेला गया। इसमें बक्सर टीम 3-1 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच के दौरान हाफ टाईम से पहले बक्सर के खिलाड़ी विवेक कुमार ने दो गोल मारकर अपनी टीम का बढ़त बना दिया। हाफ टाईम के बाद फिर विवेक ने एक गोल दाग दिया। गोल उतारने के अथक प्रयास में लगे गोरखपुर के टीम के खिलाड़ी ने आत्मघाती एक गोल मार दिया। इस तरह से सोनपा बक्सर की टीम 3-1 से विजयी होकर फाइल मैच में पहुंची। रेफरी की भूमिका में जमाल अख्तर, विरेन्द्र सिंह अकेला, नसीरुल्लाह, अनिल कुमार रहे ।वहीं उद्घोषक में राजू सिंह, तनवीर अहमद, नीरज मिश्रा रहे । मैच के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने सबको माला पहना कर स्वागत किया। सचिव नसीरुल्लाह भाई व आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने सबका आभार प्रगट किया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह, गाधी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर के पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, डा0 जगदीश प्रसाद, रविन्द्र सिंह, शिव नारायण राय, कंचन यादव, मुन्नी सिंह, मजूूंर अहमद, मन्टू सिंह, उमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।