फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर बिहार से बलिया में पहुंची प्रगति पथ यात्रा

विज्ञापन
भरौली गोलम्बर पर पर्यावरण संरक्षक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का स्वागत करते विजय बागी।जागरुक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलिया। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जन-जागरूकता का संदेश लेकर डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा ‘प्रगति पथ यात्रा, पेडल फॉर नेचर’ बृहस्पतिवार को बिहार से उत्तर प्रदेश पहुंची।
विज्ञापन

दो अक्तूबर 2026 को जनकपुर धाम से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न गांवों और शहरों में लोगों से संवाद कर रही है। बलिया में भरौली, नरही और बघई गांवों में यात्रा दल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सामुदायिक सहयोग और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी सामने आई।
उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद भरौली और नरही में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का स्वागत किया। बघई गांव में ग्राम प्रधान और अन्य गण्यमान्य लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। सेवानिवृत्त प्राध्यापक हीरानंद सिंह के आवास पर भी डॉ. जोशी का आत्मीय स्वागत हुआ।
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य जल, वायु और मिट्टी के प्रदूषण, वनों की कटाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह समाज को प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस मौके पर विजय बागी, कुणाल राय, संजय पटेल,अंगद सिंह,झुना राय, अभिषेक उपाध्याय, रूद्रा सिंह, सूर्यांश सिंह, अनुराग सिंह, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें