फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के लिए प्रधानों ने की महापंचायत

Thu, 29 Sep 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
जिला ग्राम प्रधान संघ सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।
विज्ञापन
जनपद के ग्राम प्रधानों ने अपने मान-सम्मान तथा अपने अधिकारों में वृद्धि एवं उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को टाउन हाल बापू भवन में महासम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंदराजू एनएस व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला प्रशासन प्रधानों की सभी जायज मांगों को मानेगा और थाने पर भी इनकी समस्याएं प्राथमिकता के साथ सुनी जाएंगी। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि प्रधान जिसकी चाहेंगे उसी की सरकार उप्र की गद्दी पर बैठेगी। प्रधानों की अनदेखी करने वाले सरकारों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है।   उन्होंने प्रधानों से संबंधित मांगपत्र पढ़कर सबको सुनाया। कहा कि सीधे जनता से चुनाव जीतकर प्रधान बनने वाले जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर कैंची चला दी जाती है। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक ने कहा कि जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के प्रधान एक जुट है। वह किसी भी सरकार को बनाने और बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन
  प्रधानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो प्रधान अपनी ताकत दिखाने को मजबूर होंगे। संगठन के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश्वर गिरी ने कहा कि प्रधान की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। जिला उपाध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधान अपनी लड़ाई आखिरी मुकाम तक लड़ेंगे। प्रधान संघ के संरक्षक चंद्रकेश सिंह ने कहा कि प्रधान संगठन अपनी मांगों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और प्रधानों की जायज मांगें जरूर पूरी होनी चाहिए।   इस मौके पर घनश्याम पांडेय, नफीस अख्तर, अजीत यादव, बीटू मिश्र, मदन सिंह, मनीष पांडेय, मदन सिंह, कृपाशंकर तिवारी, विनोद सिंह, अभिजीत तिवारी, दीपक सिंह, मोहन दूबे, करूणेश सिंह, भवानी शंकर यादव, सुनील सिंह आदि रहे। अध्यक्षता राधेश्याम यादव तथा संचालन हरेराम राय ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें