फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह कच्चे मकान धराशायी, दो घायल

Thu, 29 Sep 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मकान ‌िगगिरा
विज्ञापन
बीते शनिवार से शुरू हुई बारिश ने सरयां गांव के दलित बस्ती में  कोहराम मचा दिया। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को दिन तक हुई बारिश के दौरान गांव के दस कच्चे मकान जहां भराभरा कर गिर गए, वहीं मलबे की जद में आने से एक महिला तथा एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को 108 नंबर  एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।   
विज्ञापन

बीते  शनिवार से शुरू हुई बारिश जनपद में जारी है। वहीं गांवो में कच्चे मकान गिरने का सिलसिला भी जारी है। लेकिन बुधवार से  थाना क्षेत्र के सरयां गांव में तो मानो आफत बनकर आई है। बुधवार की रात को  अचानक सुनील कुमार, सर्वजीत राम, शिव मंगल राम, सुरेंद्र सिंह भगेलू, अलगू  राम का कच्चा मकान गिर गया।   अभी लोग स्थिति से निबट ही पाते कि तब तक दूसरे दिन गुरुवार की सुबह कोमल, अक्षयलाल राम, शीला पत्नी रामेश्वर राम,  श्रीकांत, कन्हैया आदि लोगों का भी कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे  अक्षय लाल राम की पत्नी विमली देवी (43), पुत्री आरती (20) मलवे में दबकर  गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मलवे में दब जाने के कारण दस परिवारों के  सारा सामान नष्ट हो गया। लेखपाल के मुआयने के अनुसार दसों परिवार के लाखों  रुपये का नुकसान हो चुका है। पूर्व प्रधान कमला राम ने बताया कि पूरी बस्ती  में बारिश के कारण पानी लग चुका है। वहीं दस परिवारों का आशियाना उजड़  जाने के कारण इनके सामने छत के साथ भोजन के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में जिला  प्रशासन को अविलंब प्रबंध करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें