फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं की भी कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाओं से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने जा रहा है। ऐसा पहली बार किया जाएगा। इससे जहां प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, वहीं कैमरों की क्रियाशीलता की परख भी हो जाएगी। बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में देनी होंगी। परिषद की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिनका विद्यालय प्रबंधकों को पालन करने के लिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

अब तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं को विद्यालय प्रबंधतंत्र अपने तरीके से करा लेते थे। इन परीक्षाओं को लेकर सवाल भी उठते थे। लेकिन पहली बार बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं में अनिवार्य किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक तिथियां घोषित नहीं की गई हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाएं कराकर परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने पर जोर दिया गया है। इससे कैमरों की क्रियाशीलता और गुणवत्ता भी परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें