फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी विद्युत आपूर्ति, 140 स्थानों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। एक माह में 37 लाख की लागत से 37 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। 1.37 करोड़ से 140 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर प्रक्रिया शुरु की गई है। इस कार्य के लिए टेंडर हो चुका है और जल्द ही एजेंसी का निर्धारण भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गर्मी के कारण मांग बढ़ने से बीते माह विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इसे दुरुस्त करने को लेकर विद्युत विभाग ने कवायद तेज कर दी है। करीब 37 लाख की लागत से 37 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। इसमें 20 स्थानों पर लगे 25 केवीए की क्षमता वृद्धि करते हुए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके अलावा 11 स्थानों पर 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 250 केवीए के छह ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 400 केवीए किया गया है। इसके अलावा 1.37 करोड़ की लागत से 140 नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। एजेंसी का निर्धारण होने के बाद अगले महीने में कार्य भी शुरु हो जाएगा।
बिल पहुंचाने में नहीं कर सकेंगे आनाकानी
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल पहुंचाने के लिए एजेंसी का निर्धारण किया गया है। लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं तक बिल नहीं पहुंचने की शिकायत विभाग की मिलती रहती है। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि बिलिंग एजेंसी जिस उपभोक्ता को बिल उपलब्ध कराएगी उसे प्राप्ति रजिस्टर पर उपभोक्ता का हस्ताक्षर कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि किए जाने कटौती कम होगी। कई और इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है ताकि वहां की समस्याओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें