बलिया। सिविल लाइन पावर हाउस पर सोमवार की दोपहर में बहेरी क्षेत्र के पैनल में स्पार्किंग होने से इलाके की बिजली करीब छह घंटे बाधित रही। 14 गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। मरम्मत के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल हुई।
दोपहर करीब 12 बजे पैनल में स्पार्किंग हुई। जेई समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद पैनल की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। देर शाम तक चलता रहा। इससे बहेरी, न्यू बहेरी, माल्देपुर, खोड़ीपाकड़, मुबारकपुर, उमरगंज समेत अन्य गांवों की 20 हजार की आबादी प्रभावित रही। शाम को लोगों को पानी की दिक्कत हुई। जेई इं. प्रवीण यादव ने बताया कि पैनल में स्पार्किंग से दिक्कत आई है।