फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 गांवों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
बारिश के दौरान एनएच-31 पर नरही थाने के समीप गिरा शीशम का पेड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में ही शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शहर में जहां घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही वहीं करीब 350 गांवों में कहीं 24 घंटे तो कहीं 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। जिससे इन गांवों में पेयजल नलकूपों का संचालन नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्धारित जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालयों पर 20 व ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बेमानी साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को पहली बारिश में ही जहां तहां पेड़ की डालियों से एचटी व एलटी तार शार्ट कर गए। कई जगह तो तार डालियों की चपेट में आने से टूट कर गिर पड़े। आलम यह है कि बीते 36 घंटे से जिले के 250 से अधिकांश गांवों में आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फोन या तो बंद रखते हैं या फिर रिसीव नहीं करते।
नरहीं। सोहांव ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों में बीते 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। चितबड़ागांव विद्युत उपकेंद्र से कुछ गांवों में कुछ देर आपूर्ति मिली और फिर गायब हो गई। इसके अलावा कोटवा नारायणपुर व बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से अमांव, सोहांव, कथरिया, लक्ष्मणपुर, नरही समेत कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है। इसके अलावा क्षेत्र के आठ गांवों में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जले हुए हैं शिकायत करने के बावजूद उन्हें बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

हल्दी के विद्युत उपकेन्द्र सोनवानी के अंतर्गत करीब 60 से अधिक गांवों में बुधवार की सुबह से ही बिजली की आपूर्ति ठप है। विभागीय कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
लालगंज क्षेत्र में विजली आपूर्ति करीब 48 घंटे से ठप है। मुरार पट्टी, गोपालपुर, शिवपुर कपूर दीयर, बहुआरा, लच्छु टोला, दलकी नंबर एक, दलकी नंबर दो, गड़ेरिया, जगदीशपुर, भुआल छपरा, श्रीपालपुर, सावन छपरा समेत 30 गांवों में आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विद्युत उपकेन्द्र बैरिया अंतर्गत करीब 100 गावों में पिछले 48 घंटे से अंधेरा पसरा है। क्षेत्र के मधुबनी, उपध्यायपुर, दुर्जनपुर, चाईछपरा, चकिया, जमालपुर, नारायणगढ़, श्रीनगर सहित 100 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। जेई विनोद भारद्वाज ने बताया कि बिजलीकर्मी फॉल्ट ढूंढ रहे हैं फॉल्ट मिलते ही मरम्मत कर सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।
विद्युत उपकेंद्र रेवती अंतर्गत नगरीय व 27 गांवों में बुधवार की रात से बिजली गुल है। कर्मियों की माने तो एचटी लाइन फॉल्ट है जिसे दुरुस्त किया जा रहा है।
बांसडीह रोड क्षेत्र के टकरसन फीडर अंतर्गत बांसडीह रोड क्षेत्र के 26 गांवों में बुधवार की रात से ही बिजली गायब है। इसके चलते गांव के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
दया छपरा के स्थानीय ग्राम सभा समेत दलपतिपुर, पांडेयपुर, दुबेछपरा, गोपालपुर, प्रसाद छपरा, नवका गांव समेत 12 गांवों में बुधवार की रात से ही बिजली की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण मोबाइल चार्ज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
मझौवा के दिघार स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के मझौवा, पचरुखिया, दिघार, रामगढ़, चौबे छपरा, रायपुर, गंगापुर, मीनापुर, बलिहार, सुघर छपरा, श्रीनगर, केहरपुर समेत 15 गांवों में बीते 24 घंटे से आपूर्ति ठप है। गांवों में विगत एक पखवारे से प्रतिदिन महज छह से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
जयप्रकाश नगर क्षेत्र के प्रीतम छपरा, डोमन राय के टोला, धतुरी टोला, श्रीपतिपुर, नौरंग सिंह के टोला, कर्ण छपरा, सेवक टोला, रामनगर, मठ योगेंद्र गिरि, टोला शिवन राय, टोला रिशाल राय के सहित 22 गांवों में बीते दो दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके चलते इन गांवों के लोगों को तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें