फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : सिर में चोट लगने से अभिषेक की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी बालिक अभिषेक प्रजापति (10) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें सिर में चोट लगने को मौत का कारण बताया गया है। घटना के खुलासा को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। सोमवार को पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ की। नदी तट पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस टीम आपसी विवाद सहित अन्य एंगल से छानबीन कर रही है। वहीं, नदी घाट पर बिखरे बोल्डर पर गिरने से मौत होने के एंगल से भी जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में इस कदर भय का माहौल बना हुआ है, कि छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। सिंगही गांव निवासी चंदन प्रजापति का बेटा अभिषेक का शव घर से छह किमी दूर सरयू नदी में भोज छपरा के पास उतराया मिला था।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के खुलासे व हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। सोमवार को बालक के दरवाजे पर तमाम राजनीतिक दलों व समाजसेवी संगठन के सदस्य परिजनों को सांत्वना दने पहुंचे। इस बाबत एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभिषेक के सिर में चोट लगने की बात है। शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। अपहरण वाले दर्ज मुकदमे में अज्ञात पर हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। सुरक्षा को लेकर गांव व घर पर सुरक्षा को पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें