बलिया। राजस्व विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बिंदुवार समीक्षा की गई। जीएसटी विभाग की कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कार्य की प्रगति तत्काल बढ़ाएं और राजस्व विभाग स्टांप बेल्थरारोड में जमीन प्लाटिंग में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने उनको नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। खनन विभाग को निर्देश दिया कि मिट्टी दो मीटर से अधिक खुदाई नहीं होनी चाहिए। उससे अधिक होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अवैध खनन रोकने का भी आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस से संबंधित आवेदन पत्र को तत्काल निस्तारण कराए कोई भी आवेदन पत्र डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। अगर कोई आवेदन पत्र डिफॉल्टर पाया जाता है तो आपकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों के कार्य के हिसाब से एसीआर भी लिखी जाएगी। कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं होनी चाहिए आवेदन पत्र को समय सीमा के अन्दर ही निस्तारण कराएं। खाद औषधि विभाग के अधिकारी की कार्य प्रगति खराब पाए जाने पर उनके खिलाफ लेटर जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस विभाग के अधिकारी को मीटिंग में उपस्थित होने के लिए लेटर जारी हुआ है और वह अधिकारी मीटिंग में अनुपस्थित पाए गए हैं तो उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।