पूजा चौहान हत्या मामले में अपडेट है। जानकारी के अनुसार घटना की रात अटैची में रखा झुमका और अन्य आभूषण गायब हो गए है। परिजनों ने हत्या के बाद चुराने का आरोप लगाया है और रिटायर्ड जज से न्यायायिक जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पर अड़े हुए हैं।
नगरा थाना के सरया गुलाबराय गांव में चर्चित पूजा चौहान मौत मामले में परिजनों ने पुलिस के आत्महत्या के दावे को खारिज कर दिया। रिटायर्ड जज से हत्याकांड की न्यायायिक जांच की मांग व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
पिता आरोपियों को एकाउंटर करने की मांग किया है। वहीं, मृतका की बहन नेहा ने घटना के बाद बहन की शादी के लिए अटैची में रखा कान का झूमका व पैर की बिछिया गायब है। बहन की हत्या कर गहने चोरी का आरोप लगाया है।
पुलिस के आत्महत्या के खुलासे के बाद गांव राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। तमाम राजनीति दलों का आना जारा जारी है। पुलिस मृतका के मोबाइल नंबर के छह माह का काल डिटेल का इंतजार कर रही है। उसके आने के बाद कुछ नए तथ्य आने की सम्भावना जताई रही है।
विज्ञापन
पुलिस अब तक की जांच व पोस्मार्टम रिर्पोट में हत्या व मौके पर किसी अन्य की उपस्थिति के साक्ष्य नहीं मिल ने की बात कह रही है। ग्रामीणों की माने तो बड़ी बहन की शादी के बाद से फौजी गुलाब व पूजा के बीच प्रेम सम्बंध बना था।
प्रेमी गुलाब के बाबत कुछ पूछने पर परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। उनका इस तरह से इंकार करना कई सवाल खड़ा कर रहा है। पूजा दोनों हाथ बांधकर क्यो आत्महत्या करेंगी। वहीं, पुलिस की माने तो हत्यारा घटना को आत्महत्या का रूप देने की जगह दोनों हाथ बांधकर फांसी पर क्यो लटकाएगा।
इन दोनों सवालों के बीच पुलिस व आम आदमी उलसा हुआ है। हाथ बांधने के सवाल पर पुलिस यूटयूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद घटना को अंजाम देने की बात कह रही है। स्थानीय ग्रामीण घटना में सही आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
थाना प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रेमी सेेना के जवान गुलाब को नोटिस पहुंचा दिया गया है। सेना का मामला होने के कारण अब तक हिरासत में नहीं आया है। हिरासत में आने के बाद कुछ जानकारी होने पर आगे की जांच की जाएगी।