फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोहांव विकास खंड परिसर में चुनाव सामग्री लेने के लिए खड़े मतदान क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पंचायत चुनाव को लेकर 26 अप्रैल यानि आज जिले के 1453 मतदान केंद्रों के 3916 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर ब्लॉकों से पोलिंग पाटियों को रवाना किया गया जो शाम होते-होते निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं। जिले के बूथों पर आज कुल 2513271 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी बी. राम ने बताया कि मतदानकर्मियों के लिए हैंडवॉश, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स के साथ ही मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस के मानक के पालन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तहत चार अलग-अलग पदों के लिए आज यानि 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार को दोपहर बाद से सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सकुशल मतदान कराने के लिए कुल 15676 मतदान अधिकारी व कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 3136 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित कर सुरक्षित रखा गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में कुल 45 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और नौ को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 200 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती है तथा 28 रिजर्व रखे गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जनपदीय व प्रांतीय सीमाओं को सील किया गया है। उधर, पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर रविवार को ब्लॉकों पर काफी गहमागहमी रही। इसके लिए लगभग 12 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। वहीं सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों को अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों पर तैनात किया गया है।
----------------------
41 अतिसंवेदनशील प्लस समेत कुल 206 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
बैरिया। विकास खंड बैरिया अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों के कुल 62 मतदान केंद्रों पर 206 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में अतिसंवेदनशील प्लस सात मतदान केन्द्रों के 41 बूथ, अतिसंवेदनशील 11 मतदान केंद्रों के 24 बूथ, संवेदनशील 44 मतदान केंद्रों के 141 बूथ हैं। रेवती थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल दुर्जनपुर के छह बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस व इसी ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरिया थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्र प्राथमिक पाठशाला हनुमानगंज के दो बूथों को भी अतिसंवेदनशील प्लस बनाया गया है। इसके अलावा मतदान केन्द्र श्रीनगर नम्बर एक के छह बूथों को भी अतिसंवेदनशील प्लस, मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय बलिहार को अति संवेदनशील प्लस, मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल रानीगंज बाजार के पांच बूथों को अति संवेदनशील प्लस, मतदानकेंद्र प्राथमिक पाठशाला भुआलछपरा नौरंगा के दो बूथ, प्राथमिक पाठशाला चक्की नौरंगा भगवानपुर के एक बूथ, जूनियर हाईस्कूल नौरंगा के सात बूथ को अति संवेदनशील प्लस बनाया गया है। 30 प्रधान पदों के लिए 379 व 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों पद के लिए 232 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल एक लाख 33 हजार 997 मतदाता करेंगे। कुल 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें से गंगा उसपार नौरंगा ग्राम पंचायत में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

-------------------
62 मतदान केंद्रों के लिए महज 25 थर्मल स्कैनर
बैरिया। पंचायत चुनाव में कोविड-19 के प्रोटोकॉल को लागू करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने 62 मतदान केंद्रों पर सिर्फ 25 थर्मल स्कैनर वितरण के लिए ब्लॉक प्रशासन को उपलब्ध कराया है। ऐसे में 37 मतदान केंद्रों पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही मतदान होना तय है। एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों के गेट पर ही मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से 25 थर्मल स्क्रीनिंग उपलब्ध कराया गया है। जबकि सभी मतदान केंद्रों के पोलिंग पार्टियों के लिए सैनिटाइजर व ग्लब्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया गया है।
-----------------------
209 पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
रेवती। पंचायत चुनाव हेतु 63 मतदान केंद्र के 157 बूथों के लिए थाना को 6 सेक्टरों में बांटकर आज मतदान सुनिश्चित किया जा रहा है। सबइंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य कर्मियों सहित लगभग 500 जवानों की ड्यूटी मतदान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगाई गई हैं। अति संवेदनशील बूथ नारायणगढ़, छेड़ी, झरकटहां, गायघाट, श्रीनगर, दुर्जनपुर को चिह्नित किया गया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ रेवती यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मतदान को निर्बाध तथा शांतिपूर्वक कराने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। ब्लॉक रेवती के अंतर्गत तीन थाने पड़ते हैं जिनमें रेवती के अलावा सहतवार तथा बांसडीह थाना क्षेत्र है। पूरे ब्लॉक क्षेत्र के मतदान कराने की जिम्मेदारी 209 पोलिंग पार्टियों के जिम्मे है। सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने पोलिंग बूथ के लिए विभिन्न वाहनों द्वारा रविवार को रवाना की गईं।
---------------------
510 प्रधान, 380 बीडीसी व 983 सदस्य पंचायत के लिए मतदान आज
नरहीं। पंचायत चुनाव के लिए सोहांव ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुई। विकास खंड सोहांव में ग्राम प्रधान के 56 सीट हैं। जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी 510, बीडीसी 480 तथा सदस्य पद के 983 प्रत्याशी मैदान में है। इसके लिए 83 मतदान केंद्र तथा 233 बूथ बनाए गए हैं, जहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराए जाएंगे। रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों की मतदान ड्यूटी के लिए भारी भीड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें