फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेंडर रेशियो बढ़ाने में सहयोग करें राजनीतिक दल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जिले का जेंडर रेशियो सुधारने के लिए राजनीतिक दल भी जागरूकता अभियान चलाएं। शादी के बाद जिले में आईं महिलाओं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी युवतियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए उन्हें प्रेरित करें।
विज्ञापन

यह अपील जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की। मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया का जेंडर रेशियो कम है। इसे बेहतर बनाने के लिए बीएलओ और एसडीएम लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

डीएम ने विशेष रूप से शादी के बाद जिले में आईं महिलाओं और पहली बार मतदाता बनने जा रहीं युवतियों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनजागरूकता से मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को सक्रिय सहयोग करना चाहिए। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सभी उपजिलाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें