फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतरत्न पूर्व पीएम की मनाई गई 95वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों व दलों द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यकम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जीराबस्ती स्थित कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि अटल जी केवल भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं बल्कि भारत के सभी दलों के स्वीकार्य नेता थे। वे अपनी बातों को विश्व पटल पर भी बड़ी ही मजबूती के साथ रखते थे। अटल जी देश के पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया था। हिंदी के मान सम्मान को विश्व पटल पर बढ़ाने का काम किया। पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई इस देश के महान विभूति थे हमें उन के सानिध्य में काम करने का मौका मिला यह हमारे लिए सौभाग्य है। कहा कि विराट व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्घा सुमन अर्पित करते हैं। इस मौके पर प्रमिला गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा पांडेय, देवव्रत दुबे, राजेश गुप्ता, दयाशंकर राम, संतोष सिंह, अभिषेक गुप्ता, सेठ अमित सिंह, जावेद कमर खान, राजेश सिंह, संतोष गुप्ता, अश्वनी राजभर, अभिमन्यु गुप्ता, संजय सिंह आदि रहे। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
बेल्थरारोड के अनुसार: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित समारोह में वक्ताओं ने अटल के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें युग पुरुष की संज्ञा से विभूषित किया। जिला पंचायत के डाकबंगला में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने वाजपेयी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा समेत भाजपा जनों ने पुष्प अर्पित कर किया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने अटल जी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। इस मौके पर बिंदा कुशवाहा, सतीश गुप्त, कुंजबिहारी, अमीरचंद्र गुप्त, मुरली वर्मा, देवेंद्र गुप्त, रामस्वरूप राजभर, अरुण तिवारी, नीरशंकर, सतीश सोनी, अजय यादव, विनोद शर्मा, संजय कुमार, सखीचंद राजभर आदि रहे।
विज्ञापन

दुबहड़ के अनुसार: क्षेत्र के अड़रा घोड़हरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का समूचा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने श्रेष्ठ विचारधारा एवं आदर्शवादी सिद्धांतों के बल पर भारत का नाम दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल किया। वे आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके आदर्शवादी सिद्धांतों का मार्गदर्शन भारत में सुशासन प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर संजीव कुमार डंपू, घनश्याम पांडेय, बलदेव गुप्ता टप्पू, प्रमोद पांडेय, कमलेश पांडेय, हरिशंकर पाल, बिंदेश्वरी पांडेय, सुधीर पांडेय, पं. दीनदयाल मिश्रा, अखिलेश वर्मा, गोलु दुबे, कुणाल सिंह, विक्की श्रीवास्तव, श्रीभगवान पांडेय, छोटे सिंह आदि रहे। अध्यक्षता अमित कुमार दुबे एवं संचालन शशिकांत चौबे ने किया। आभार प्रकट अन्नपूर्णानंद तिवारी ने किया।
बैरिया के अनुसार: तहसील परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में बुधवार को मनाया गया। वहीं महामना मदन मोहन मालवीय को भी नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अशोक कुमार चौधरी व क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह द्वारा बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, चंद्रशेखर भारती, बब्लू यादव, मूटन राय, अरुण सिंह, शिवमंगल वर्मा, परशुराम सिंह, शक्ति सिंह, चंद्रभूषण सिंह पलट, अनिल पांडेय आदि रहे।
सिकंदरपुर के अनुसार: श्रीबजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा कृष्ण कुमार सिंह ने वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिन मनाया गया और उनके ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर विपिन कुमार, जितेश यादव, श्रीनिवास चौहान, अभिनंदन यादव, विश्वजीत सिंह, नीरज यादव, सलमान अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही। मनियर के अनुसार: क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किया गया। आरएमसन सीटी पब्लिक स्कूल पिलूई मनियर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मां सरस्वती व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भृगुनाथ प्रसाद, पारस तिवारी, पराशर मुनि पाल, सतीश पाठक, संतोष उपाध्याय, पुरन्जय शर्मा, रवि गुप्ता, धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य कुंदन कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। स्कूल के एमडी राजेश सोनी ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक मनियर के प्रांगण में भाजपा इकाई मनियर के कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, भाजपा नेता केतकी सिंह, सुशील शाही, प्रभुनाथ उपाध्याय, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, शितांशुु गुप्ता, राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, शारदानंद साहनी, विनोद सिंह, जयप्रकाश पाठक, लव सिंह, विजय पाठक, विजय प्रकाश गुप्ता आदि रहे।
बेरुवारबारी के अनुसार: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बुधवार को बेरुवारबारी मंडल द्वारा सुशासन और सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। ब्लाक परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संजय सिंह ने कहा जय जवान, जय किसान ,जय विज्ञान का नारा देकर अटल ने किसानों से लेकर वैज्ञानिक तक के बारे में सोचा। इस मौके पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह, प्रमोद सिंह बुच्चूू सिंह, राजेश सिंह, मनोज यादव, दीपक सिंह, मंजय गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता,पुण्यदेव उपाध्याय, राजेश दुब्बे, राकेश गुप्ता,जगमोहन राजभर, बालेंदु रजक,दीपक शुक्ला, मिथुन सिंह आदि रहे।
बांसडीह के अनुसार: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर भाजपा बांसडीह मंडल द्वारा सुशासन और सेवा दिवस के रूप में मनाते हुये विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सफाई अभियान चलाया और प्रतिमा की साफ सफाई किया। इस मौके पर चंद्रबली वर्मा, मुनजी कुमार, ध्रुव तिवारी, अमर सिंह, पवन तिवारी, अजीत पटेल, राजेश प्रजापति, संटू तुरहा, गोविंदा गुप्ता, पंकज तिवारी, कृष्णा सिंह, संजीव शर्मा, अमित यादव, अमन शर्मा, अंजनी तिवारी आदि रहे।
नवानगर के अनुसार: क्षेत्र के ग्राम सभा चकखान में ग्राम स्वराज अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय कुमार खरवार ने अटल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर आकाश कुमार, रामू चौहान, पप्पू प्रजापति, सुनील गुप्ता, राजेश सोनी व संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भीमपुरा के अनुसार: कुबेर स्नातकोत्तर महाविद्यालय हसनपुर जजौली नंबर दो के प्रांगण में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। वहीं भीमपुरा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह दीपू ने स्व. वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर सुनील सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश यादव, विशाल मौर्य, रमाशंकर सिंह, उपस्थित रहे।
रेवती के अनुसार: भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक के आवास पर बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं केक काटकर मनाया गया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को वर्तमान सरकार के विकास की रूपरेखा का रेखाकार बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कौशल सिंह, वीर बहादुर सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, राजेश गुप्ता, नन्दलाल केशरी, लक्ष्मण केशरी, कलियुगी पांडेय, मुकेश पांडेय, सभासद रुपेश पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह व संचालन अर्जुन सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

------------------------------------
श्रवण कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें