फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र निर्गत ना करने पर गोंड महासभा ने जताया आक्रोश-

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के श्रीनाथ बाबा के प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सदस्यों की बैठक प्राचार्य राम लाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोंड को बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत ना करने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा कि शासनादेश के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किये जाने से गोंड समाज आक्रोशित है। उन्होंने स्वजातीय लोगों को कहा कि जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करा कर एक कॉपी तहसील में जमा करें। इसके बाद भी अगर तहसीलदार द्वारा प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाता तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उपाध्यक्ष हरेंद्र गोंड ने तहसीलदार पर कुंठित मानसिकता से ग्रसित होने का आरोप मढ़ा। बैठक में रघुनाथ गोंड, सुभाष, ललित प्रसाद, घूरा प्रसाद, श्री भगवान, भरत, उपेंद्र, चंदन, राजेश, विनोद, आत्मा, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें