फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने घर गई पुलिस पर पीड़ितों ने तांडव मचाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के चौबे छपरा गांव में निर्माणाधीन मकान पर कोर्ट के स्थगन आदेश का पालन कराने पहुंची पुलिस पर पथराव के मामले में दबिश दी गई। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद औरतों को पीटा, आभूषण उठा ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की पिटाई से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार यादव की पत्नी 80 वर्षीय पत्नी जोन्हिया देवी भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लल्लन यादव के निर्माणाधीन मकान पर कोर्ट का स्थगन आदेश है। निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंची शनिवार को पहुंची पुलिस पर एक पक्ष से पथराव कर दिया गया। मामले में एसआई वीपी पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद एवं 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को रात ही दबिश देने आरोपियों के घर गई पुलिस पर गिरफ्तारी के लिए मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि पुलिस ने ढोढ़ा यादव, उपेंद्र, शिवजी और लल्लन यादव के घर में तोड़फोड़ की। पीड़ितों के मुताबिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंद कुमार यादव की 80 वर्षीय पत्नी जोन्हिया देवी की पिटाई भी की गई। पुलिस की पिटाई से गर्भवती मंगीता (35), संजीत (13) पुत्र शिवजी यादव, श्याम सुंदरी (45), सोनापति (35), मुनिया (50) को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें