फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी और उसकी मां को मेडिकल को ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक ओर सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को न्याय देने की कवायद कर रही है वहीं इसे ध्वस्त करने का काम कुछ पुलिसकर्मी कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले नरही थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी व उसकी मां के हमलावरों के खिलाफ पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है जिससे खिलाड़ी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उधर, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को पुलिस उन्हें मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि घटना के दिन ही रात को खिलाड़ी की मां गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल में भर्ती रही।
विज्ञापन

गांव निवासी राष्ट्रीय महिला फुटबाल खिलाड़ी दीपिका और उसकी मां उषा पासवान को पटृटीदारों ने करीब एक सप्ताह पहले बुधवार को पिटाई कर दी थी। इसमें खिलाड़ी की मां गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को वह थाने पहुंची तो मिशन शक्ति कार्यक्रम के चलते दो घंटे तक पेड़ के नीचे बैठाए रखा गया गया। हालांकि पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर कोरम कर लिया। मंगलवार को खिलाड़ी व उसकी मां जब थाने पहुंची तो पुलिस मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। बताया जाता है कि एक आरोपी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है जिसकी पहुंच थाने तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें