फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन देवी की प्रतिमा को पुलिस ने वापस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में स्थापित करने के उद्देश्य से ला गई फूलन देवी की प्रतिमा को पुलिस ने शनिवार को वाहन पर लादकर वापस भिजवा दिया। विकासशील इंसान पार्टी की ओर से प्रतिमा को बिना अनुमति लगवाने के लिए लाया गया था। इसे पुलिस ने लगाने से रोक दिया था।
विज्ञापन

वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) द्वारा हालपुर में शुक्रवार को फूलन देवी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित कराई जा रही थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा लगाने से मना कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। प्रतिमा लगाने की अनुुमति मांगने लगे। जब कोई कागजात नहीं दिया गया तो प्रतिमा लगाने से रोक दी गई। इस बाबत क्षेत्राधिकरी भूषण वर्मा ने बताया कि शासन ने बिना अनुमति से किसी को भी प्रतिमा लगाना गैर कानूनी है। प्रतिमा को सुरक्षित वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें