फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने निकाली टेंपो के टायर की हवा, बिफरे किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के शहीद पार्क चौक मार्ग से रोजीरोटी की तलाश में टेंपो से जा रहे किन्नरों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को जमकर झड़प हुई। किन्नरों ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा भी किया। किन्नरों ने पुलिस वालों पर भड़ास भी निकाली। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर बेवजह दौड़ रही गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच टेंपो से कुछ किन्नर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर टेंपो की हवा निकाल दी। किन्नर अनुष्का की मानें तो तीन साथियों के साथ वह काम पर जा रही थी। आरोप है कि पुलिस वालों ने जबरदस्ती टेंपो के टायर में छेद कर दिया। इसके बाद नाराज किन्नरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान किन्नरों के समूह ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा सरकार कोरोना में हमें कुछ नहीं दे रही है। टेंपू ठीक कराने के लिए पुलिस से हर्जाना मांगने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें