राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या के बाद नगर में उभाव पुलिस सतर्क रही। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय मस्जिदों पर पुलिस चक्रमण करती रही।
नगर में जुमे की नमाज और भगवान जगन्नाथ की शोभायात्र को लेकर पुलिस अलर्ट रही। जुमे की नमाज के दौरान जहां मस्जिदों के आसपास पुलिस सक्रिय नजर आई, वहीं ठाकुर जी के मंदिर से निकलने वाले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भी जायजा लेती रही। जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी मदन लाल की अगुवाई में पुलिस पूरी तरह चौकन्ना रही। मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर नमाज के पूर्व एसएचओ और चौकी प्रभारी नमाज पूर्ण होने तक मस्जिदों पर डटे रहे।