फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका को पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव में एक डेढ़ वर्षीय बालिका के दरवाजे पर से लापता होने के कारण पूरे गांव एवं क्षेत्र में खलबली मच गई। इसे एसपी द्वारा गठित टीम ने 12 घंटे में ही हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर स्थित हुलासो सती के स्थान से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही निवासी पप्पू पटेल की डेढ़ वर्षीय पुत्री अनन्या शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे दरवाजे पर अपनी दादी एवं मां के संरक्षण में खेल रही थी। किसी कार्यवश बच्ची की मां एवं दादी घर में गई। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। इसके बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा बच्ची को खोजने के बाद भी पता नहीं लगा तो बच्ची की मां ममता देवी बदहवास हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर और दुबहड़ पुलिस को दी। दुबहड़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश करने में जुट गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, एसओजी टीम दल-बल के साथ थाने पर पहुंच गई। जहां पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाकर बच्ची की बरामदगी का निर्देश दिया। पुलिस एवं एसओजी टीम ने 12 घंटे के अंदर ही हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर स्थित हुलासो सती के स्थान के पास से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद करने वाली टीम में दुबहड़ थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी, उप निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, अजय कन्नौजिया, लवकेश कुमार पाठक, रणजीत यादव, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, महिला कांस्टेबल रंजना यादव, एसओजी प्रभारी संजय सरोज, एसओजी हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, अतुल सिंह, रोहित यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें