बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकलनदर चकिया गांव के विनय यादव ने पुलिस को सूचना दिया कि उनका लड़का मिल्की मुहल्ला स्थित महादेव कोचिंग संस्थान पढ़ने के लिये गया था, लेकिन घर नहीं लौटा है। पुलिस ने 2 घंटे अंदर लापता बालक को उभांव थाना क्षेत्र के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकलनदर चकिया थाना निवासी विनय यादव का 14 वर्षीय पुत्र अनुज यादव मिल्की मुहल्ला स्थित महादेव कोचिंग संस्थान में नवोदय की तैयारी के लिए रविवार को गया हुआ था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने त्वरित टीम गठित कर लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस टीम के अथक प्रयास से महज दो घंटे के अंदर उभांव थाना क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चे को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव एवं देवेंद्र नाथ दूबे चौकी प्रभारी माल्दा आदि रहे। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो घंटे के अंदर उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।