फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब बरामद किया, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापामार कर अलग-अलग स्थानों से दो पेटी अंग्रेजी, दो पेटी देसी व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना के प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि एसआई चन्द्रशेखर सिंह को सूचना मिली कि एक कमांडर जीप से रेवती-पचरूखिया मार्ग से अवैध तरीके से शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर कुंआ पीपर गांव के सामने कमांडर जीप को रोक लिया। पुलिस को देखते ही कमांडर चालक जीप छोड़ कर भाग निकला। पुलिस के जीप की तलाशी लेने पर आलू के बोरे तथा साग के नीचे छिपा कर रखी दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली जिसे बरामद कर लिया। उधर, एसआई सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कोलनाला रेलवे क्रासिंग के समीप से दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी अजीत यादव पुत्र नन्दजी यादव को गिरफ्तार कर उसके द्वारा बोरी में भरकर ले जायी जा रही दो पेटी में 180 एमएल की 96 शीशी देसी शराब बरामद किया। इसके अलावा मुख्य आरक्षी रविन्द्र ने दल छपरा रेलवे क्रासिंग के समीप से रेवती थाना क्षेत्र के भाखर (खरिका) निवासी प्रदीप पासवान को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावापुलिस टीम ने रेवती तथा खरिका में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर दो दर्जन से अधिक भट्ठियां तोड़ी तथा करीब 15 क्विंटल लहन नष्ट किया। पुलिस ने कमांडर जीप को सीज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।
कार से 240 शीशी देसी शराब बरामद, चार गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जनाड़ी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 240 शीशी देसी शराब बरामद किया। वहीं चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता राजबीर सिंह पुत्र छट्ठी लाल सिंह निवासी बैजूटोला थाना रिविल गंज जिला सारण बिहार, आलोक कुमार सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह निवासी बैजू टोला थाना रिविल गंज जिला सारण बिहार, राज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बैजू टोला थाना रिविल गंज जिला सारण बिहार तथा सचिन कुमार सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह निवासी बैजू टोला थाना रिविलगंज जिला सारण बिहार बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कां राहुल सरोज, कां आशीष पांडेय, हेकां राम आसरे, कां संजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें