लालगंज। खेजुरी पुलिस ने रविवार की शाम दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव निवासी सुभाष तिवारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की से संबंधित मुनादी करवाई और उनके घर पर नोटिस चस्पा किया।
वर्ष 2021 में दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर निवासी सुभाष तिवारी के खिलाफ खेजुरी थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह प्रकरण जेएम तृतीय के न्यायालय में चल रहा है। आरोपी फरार है। इस मामले में कोर्ट ने खेजुरी पुलिस को सीआरपीसी 82 की कार्रवाई की उद्घोषणा कराने का आदेश 11 मई को दिया था। रविवार की शाम खेजुरी थाना के एसआई पन्ना लाल ने पुलिसकर्मियों संग दोकटी पुलिस के सहयोग से सूर्यभानपुर गांव पहुंच कर मुनादी की कार्रवाई की और आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया। एसआई पन्ना लाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 82 के तहत उद्घोषणा की गई कि आरोपी के घर के समानों को कुर्क कर दिया जाएगा।