फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लाठी- डंडे से और रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 18 Apr 2025 07:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक युवक पर लाठी- डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। आनन- फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधिसीझुवा गांव में शुक्रवार की सुबह परवल की खेत में लाठी डंडा और रॉड से जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इसमें आदित्य कुमार बिंद (18) बेहोशी के हालात में जमीन पर गिर गया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ये है मामला
अधिसीझुवा निवासी रामआशीष बिंद ने रेवती थाने में तहरीर दी कि गांव के मनीष यादव, पीयूष यादव, नागेंद्र यादव, कल्लू यादव, सुनील यादव लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर उनके परवल के खेत में आ गए। गाली देते हुए पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला कर मारने पीटने लगे। जिससे सिर, हाथ व पैर पर चोट लगने के कारण बेटा जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। होश आने पर परिजनों को फोन किया। 

इसे भी पढ़ें; खाकी पर दाग: वाराणसी में तैनात कांस्टेबल आजमगढ़ में करता था टप्पेबाजी, मास्टर माइंड सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन आदित्य बिंद को लेकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले में पीड़ित पिता के तहरीर पर रेवती पुलिस पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें; UP Crime: दिन में मोबाइल टॉवर की करते थे रेकी, रात में चुरा लेते थे कीमती सामान; पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें