बांसडीह। सपा सांसदों और विधायकों की ओर से लगातार हिंदू देवी-देवताओं और देश के महापुरुषों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर शुद्धि-बुद्धि हवन किया। मंदिर के पुजारी अशोक मिश्र की ओर से कराए गए शुद्धि-बुद्धि हवन में भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि देवी-देवताओं तथा महापुरुषों के खिलाफ बयान देने वालों को जनता आने वाले समय में पूरी तरह नकार देगी। भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड ने कहा की भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान करने की भावना से कार्य हो रहा है। गोविंदा गुप्ता, ओमप्रकाश राम, रजनीश चौरसिया, विवेक गुप्ता, मदन चौहान उपस्थित रहे। संवाद