पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश अशोक यादव अपने साथियों के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को रात्रि में कोतवाली बलिया के क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे पुलिया के पास अपने साथी विशाल यादव निवासी सिकरिया कला थाना गड़वार व कमलेश यादव निवासी निहोरानगर नई बस्ती कोतवाली के साथ मैजिक पर गो-वंश लादकर नदी के रास्ते से बिहार ले जा रहा था।
कोतवाली पुलिस ने अशोक के दोनों साथी सुनील यादव , कमलेश यादव को पकड़ लिया। जबकि अशोक मौके से भाग गया था। अशोक पर कोतवाली, फेफना सहित कई थाने में पशु तस्करी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बिहार भागने वाला था। इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस व दो खोखा मिला।