फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला

विज्ञापन
सिसोटार गांव में घटना के बाद सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव घटना की ज? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के सिसोटार गांव में रविवार की शाम जमीन को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष की महिलाओें पथराव किया के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में एक एसआई का सिर फट गया जबकि अन्य दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। दरोगा और दोनों कांस्टेबल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की सूचना पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सिसोटार गांव निवासी उपेंद्र राय और उसी गांव के बालेश्वर पासवान, भगवान पासवान, लल्लन पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की सहमति के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देश पर विवादित जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की टीम ने की थी और रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दी थी। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर उपेंद्र राय की ओर से 15 दिनों पहले से बाउंड्री का काम शुरू किया गया। इसमें तीन तरफ से बाउंड्री होने के बाद जब आगे की बाउंड्री शुरू हुई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उपेंद्र राय की ओर से इसकी सूचना उप जिलाधिकारी व पुलिस को दी गई।
इसकी सूचना पर सोमवार की शाम दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा ने मौके पर पहुंच कर विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष की महिलाएं उग्र हो गई और महिला कांस्टेबल का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। जब दरोगा ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे ईट-पत्थर पत्थर से हमला कर दरोगा को घायल कर दिया। घटना देख अन्य पुलिसकर्मी बचाने के लिए दौड़े तो उनके ऊपर ईट-पत्थर व लाठी-डंडा चलाना शुरू कर दिया। इसमें दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा घायल हो गए। पुलिसकर्मी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे और थानाध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच मोर्चा खोला और घायल दरोगा व महिला कांस्टेबलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में इलाज कराया।
विज्ञापन

कोट
जमीन की पैमाइश कराने के बाद एक पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था जबकि दूसरा पक्ष गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करना चाहता था। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने ईट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला किया गया। इसमें एक दारोगा समेत तीन घायल हो गए हैं। मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार यादव, एसडीएम, सिकंदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें