फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में शनिवार को ससुराल आए गाजीपुर के विश्वभरपुर गांव निवासी सुहैल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की लाश फंदे से लटकती पाई गई।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी अजरेहुसैन की बेटी रौशन खातून की शादी दो वर्ष पूर्व गाजीपुर के विश्वम्भरपुर गांव निवासी सुहैल के साथ हुई थी। उसी दिन सुहैल की बहन की शादी अजरेहुसेन के बेटे से शादी हुई थी। सुहैल की एक वर्ष की बेटी है तथा एक बच्चा होने वाला है। सुहैल चार दिन पूर्व अपने ससुराल में आया था। ससुरालीजनों की मानें तो सुहैल ने गाजीपुर में काफी लोगों से कर्ज लिया था। इसके चलते बराबर तनाव में रहता था। लोग अपना पैसा मांगने के लिए उस पर काफी दबाव बना रहे थे। इसके चलते गांव से भागकर यहां आया था। बताया कि 18 जुलाई को वह अपने ससुर से रोजगार करने के लिए कुछ पैसा मांगे। इसके बाद ससुर ने उसे दो हजार रुपये दिया। ससुर से पैसा लेकर सुहैल अपनी सास को रखने के लिए देते हुए कहा कि सुबह जाते समय पैसे ले जाएंगे। 19 जुलाई की रात को घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर सो गए। 20 जुलाई की सुबह करीब चार बजे के करीब सुहैल की बहन गुलशन व पत्नी ने सुहैल को टेंट की बड़ी सीढ़ी पर फंदे से लटका हुआ देखा तो वह चिल्लाते हुए रोने लगीं। परिजन सुहैल को आनन फानन फंदा खोल तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रौशन खातून के परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सुहैल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव लेकर गाजीपुर चले गए। बाद में सुहैल के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। ससुरालीजनों ने अजरेहुसेन की बेटी को यह कहकर खदेड़ दिया कि तुम्हारे घर वालों ने उनके बेटे की जान ले ली। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें