बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में महिला को पकड़ कर जबरदस्ती रंग लगाने और छेड़खानी की शिकायत पर डायल-112 पुलिस पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। 20-25 लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
मामले में आरक्षी राना प्रताप की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरक्षी राना प्रताप ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव होली के दिन अभईपुर गांव से शिकायत मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी।
शिकायतकर्ता महिला का आरोप था गांव निवासी अजय चौहान जबरदस्ती छेड़खानी करते हुए रंग लगा रहा है। पकड़ने के दौरान आरोपी अजय चौहान ने आरक्षी का कालर पकड़ धक्कामुक्की करने लगा। उसके साथ ही अवधेश सिंह, सोनू चौहान, रंजन और 15-20 अज्ञात लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों पर एफआईआर कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद